माहेश्वरी महिला मंडल की पारंपरिक खेल एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं संपन्न

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) आगामी महेश नवमी महोत्सव के तहत माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से शनिवार को महिलाओं के लिए चित्रकला एवं पारंपरिक खेल सतोलिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में कोमल लड्ढा ने प्रथम तथा उषा बंग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन की जिम्मेदारी शेफाली ने निभाई।

वहीं पारंपरिक खेल सतोलिया प्रतियोगिता का संचालन सरस्वती बंग एवं संगीता डागा के संयोजन में किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रभारी के रूप में बसंती राठी एवं सावित्री सारड़ा ने व्यवस्थाएं संभालीं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राम अवतार राठी और योगेश तोषनीवाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य समाज में पारंपरिक खेलों, कला एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here