वाल्मीकि समाज के राज्य स्तरीय शिक्षकों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन

जयपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध, ऋषि वाल्मीकि एवं ऋषि नवल महाराज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राजस्थान वाल्मीकि शिक्षक एवं शिक्षा वेलफेयर सोसाइटी के राज्य स्तरीय शिक्षक स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान पंजीयन, परिचय एवं विचार सत्र आयोजित किए गए। खुले सत्र में समाज में व्याप्त कुरीतियों, अशिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा शिक्षा में नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश संयोजक सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि “शिक्षा संकल्प–एक ही विकल्प” के मूल मंत्र के साथ समाज में शैक्षणिक जागरूकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इसी अवसर पर राजस्थान वाल्मीकि शिक्षक एवं शिक्षा वेलफेयर सोसाइटी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

नवगठित कार्यकारिणी में निर्मल देसाई (चित्तौड़गढ़) को सभाध्यक्ष, घनश्याम खींची (जोधपुर) को अध्यक्ष, राजेश बिवाल (सीकर) को कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश नकवाल को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार देशबंधु को प्रदेश संयोजक, किशनलाल खरालिया को उपसभाध्यक्ष, राजेश पारोचिया (टोंक) को सचिव तथा विनोद चंदेलिया (कुचामन-डीडवाना) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संरक्षक मंडल में आनंदमल चौहान (बीकानेर), माणकचंद (टोंक), प्रेमप्रकाश सिसोदिया (जोधपुर), जगदीश जावा (नागौर) एवं रमेश बोयत (भीलवाड़ा) को शामिल किया गया।

इसके अलावा वल्लभ लखेश्री (फलोदी) को विधि सलाहकार, संजीव बारासा (बालोतरा) को संगठन मंत्री, पीराराम (नागौर) को सह संगठन मंत्री, प्रवीण भाटी को सह कोषाध्यक्ष, शिवचरण सनगत को सह सचिव, पृथ्वीराज तेजी को संयुक्त मंत्री, संजू सनगत को महिला मंत्री, रामावतार जाजोट एवं मुकेश जावा को मीडिया प्रभारी, अनिल घुसर (भीलवाड़ा) को प्रचार मंत्री, बीरबल घारू (मकराना) को प्रवक्ता, डॉ. कमलेश सारसर (जयपुर) को उच्च शिक्षा प्रतिनिधि, रामफल को माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि तथा मदनलाल गूंद (जोधपुर) को शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

संभागाध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति

संगठन विस्तार के तहत अरविंद कुमार लोहरा (बीकानेर संभाग), नरेंद्र कुमार लोट (उदयपुर संभाग), रामकरण बारासा (अजमेर संभाग), नीरज महाराजा (कोटा संभाग) एवं कानाराम कंडारे (जोधपुर संभाग) को संभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संगठन व्यापक स्तर पर कार्य करेगा। शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

समारोह में राजेश कुमार टॉक, सहायक सचिव विधानसभा जयपुर ने पर्यवेक्षक तथा आनंदमल चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य बीकानेर ने नियुक्ति अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार सरवटे एवं विनोद कुमार डीडवाना ने किया। समारोह का समापन समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार तथा भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here