*कर्ज चुकाने के लिए भतीजे ने चाची की हत्या* 

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

*क्राईम रिपोर्टर सत्यनारायण चांदा

*60 फीट गहरे कुएं में शव को फेंका*

*चाकसू : के शिवदासपुरा इलाके से सनसनीखेज वारदात! जहाँ पुलिस ने एक बेहद खौफनाक और जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। वही बीते दिनों ढूँढ नदी के 60 फीट गहरे कुएं में मिली सात दिन पुरानी लाश की गुत्थी को जयपुर दक्षिण पुलिस ने सुलझा दिया है। लेकिन जब कातिल का चेहरा बेनकाब हुआ तो हर कोई दंग रह गया है।

दरअसल, बीते 11 जून को 54 वर्षीय बीना देवी अचानक लापता हो जाती हैं। 18 जून को उनकी लाश पैर कटी हुई हालत में, पत्थरों से बंधी ढूँढ नदी के कुएं में तैरती मिलती है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय सिंह और डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में एक स्पेशल टीम का गठन किया जाता है। पुलिस की साइबर सेल और जिला विशेष टीम करीब 200 लोगों से पूछताछ करती है*।

और फिर… तकनीकी और मनोवैज्ञानिक जांच के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ता है मृतका का सगा भतीजा—सूरज बैरवा! पुलिस के मुताबिक, सूरज पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज़ था। उसे पता था कि उसकी चाची बीना देवी पैर में भारी चांदी के कड़े और सोने के गहने पहनती हैं। कर्ज चुकाने और गहने लूटने के लिए उसने एक बेहद खौफनाक साजिश रची*।

बीमारी का बहाना बनाकर सूरज बीना देवी को दवा दिलाने के बहाने सुनसान नदी क्षेत्र में ले गया और वहां उसने फावड़े से सिर पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब चांदी के कड़े नहीं निकले, तो आरोपी ने आरी से महिला के दोनों पैर काट दिए! सबूत मिटाने के लिए उसने अपने साले विनोद बैरवा के साथ मिलकर लाश को भारी पत्थर से बांधकर 60 फीट गहरे पानी के कुएं में फेंक दिया।*

शर्मनाक बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी सूरज बैरवा लगातार पुलिस और परिजनों के साथ मिलकर मृतका को ढूंढने का नाटक करता रहा ताकि किसी को शक न हो। लेकिन कानून के हाथों से वह बच नहीं सका। पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज बैरवा और लाश ठिकाने लगाने वाले उसके साले विनोद बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है। लूटे गए चांदी के कड़े, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है*।

आरोपी को गिरफ्तार करने में इन पुलिसकर्मियों का रहा अहम योगदान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा ,चाकसू एसीपी भवानी सिंह, विशम्बर दयाल पुलिस निरीक्षक डिस्टी टीम ,शिवदासपुरा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा , चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल , धर्मेंद्र कुमार उप निरीक्षा के जिला विशेष टीम, प्रेमचंद सहायक उप निरीक्षक, मदनलाल एएसआई , लोकेश कुमार हेड कांस्टेबल साइबर सेल , अभय सिंह हेड कांस्टेबल, मानसिंह हेड कांस्टेबल, राजेश हेड कांस्टेबल, राम सिंह हेड कांस्टेबल ,अजय पाल कांस्टेबल, राजवीर कांस्टेबल, देवेंद्र कांस्टेबल, शंकर कांस्टेबल, संतोष कांस्टेबल लालाराम कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, भरत कांस्टेबल, विनोद कांस्टेबल सहित कई और भी पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । वही आमजन ने भी पुलिस की इस कार्य के लिए सराहनीय कदम बताया गया है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here