कैला मैया का मेला शुरू, लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लांगुरिया’ गीतों के साथ पदयात्रा करते हुए माता के दरबार लगाएंगे हाजिरी
300 बसे करौली मेले के लिए लगाई गई
करौली। प्रसिद्ध शक्तिपीठ कैलादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाला कैलादेवी चैत्र लक्खी आज से 2026 शुरू हो गया है। मेले के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पदयात्रियों का करौली पहुंचना लगातार जारी है। यह भव्य मेला 16 मार्च से शुरू होकर 17 दिनों तक चलेगा।
आस्था और भक्ति के इस अनूठे संगम में श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर ‘लांगुरिया’ गीतों के साथ पदयात्रा करते हुए माता के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं।

श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, भंडारे, चिकित्सा और यातायात सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।
श्रद्धा की इस डगर पर न तो उम्र की कोई सीमा दिखाई देती है और न ही शारीरिक अक्षमता कोई बाधा बनती है। नन्हे बच्चे हों, लाठी टेकते बुजुर्ग हों या फिर बैसाखियों के सहारे चलने वाले दिव्यांग—हर कोई कैला मैया के दर्शन की इच्छा लेकर मीलों का सफर तय कर पहुँचताहै। कोई साइकिल से, कोई बाइक से, तो कई श्रद्धालु नंगे पैर, कंकड़-पत्थरों की परवाह किए बिना नाचते-गाते करौली की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

300 बसे करौली मेले के लिए लगाई गई
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 300 से अधिक मेला स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।
मेले के दौरान आगरा के ईदगाह, धौलपुर, बाड़ी, झील की देवी, मेहंदीपुर बालाजी, हिण्डौन रेलवे स्टेशन, हिण्डौन बस स्टैंड और करौली सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही आगरा और हिण्डौन रेलवे स्टेशन सहित चार जिलों में 9 स्थानों पर अस्थायी मेला बस स्टैंड भी बनाए जा गए हैं। मेला स्पेशल बसों में यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।

सुरक्षा के  पुख्ता इंतजाम 
करौली एसडीएम प्रेमराज मीणा ने बताया कि मेले को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। भंडारों को मुख्य सड़क से दूरी पर लगाया गया है, ताकि भीड़ के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here