जाट समाज सामूहिक विवाह पंजीयन जोर-शोर से शुरू

0
42
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल

राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में आगामी 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले तृतीय जाट सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समाज की टीम गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर शादी योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन करा रही है। समाज में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।

शिक्षित वर्ग ने दिया प्रेरणादायक संदेश

इस बार सामूहिक विवाह में समाज के शिक्षित वर्ग ने भी भाग लेकर एक प्रेरक संदेश दिया है। डॉ. ओम प्रकाश इचोलिया (सोपुरा, कोटड़ी) और व्याख्याता मीनाक्षी कुमारी कस्वा (सुवाणा) ने अपने विवाह हेतु सामूहिक विवाह में पंजीयन कराया है।

पंजीयन के बाद डॉ. ओम प्रकाश और मीनाक्षी कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा,
“समाज होड़ा-होड़ की दिखावटी शादियों में अपनी गाढ़ी कमाई को अंधाधुंध बहा रहा है, जिससे समाज गर्त में जा रहा है। सामूहिक विवाह समाज का एक ऐतिहासिक कदम है।”

उन्होंने समाज के युवाओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर इस मुहिम को सफल बनाएं और अपनी मेहनत की कमाई को बच्चों की शिक्षा में लगाएं।

शिक्षा और सादगी की ओर कदम

कहावत है – “अनपढ़ जाट पढ़ा बराबर, पढ़ा जाट खुदा बराबर”। सामूहिक विवाह में शिक्षित जोड़ों का पंजीयन इस बात का प्रतीक है कि जाट समाज अब दिखावे से दूर, शिक्षा और सादगी को महत्व दे रहा है और आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा दिखा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here