- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
कस्बे में बुराई की प्रतीक होलिका का दहन गुरुवार को किया जाएगा। कस्बे में प्रमुख रूप से सवाई माधोपुर रोड स्थित फुलवारी, तबला, खतौली गेट, भूतेश्वर गेट, सहित अनेक स्थानों पर होलिका का दहन होगा। फुलवारी मोहल्ले के रमेश जांगिड़,ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि होलिका दहन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। होलिका का दहन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहल्ले वासियो के सहयोग से किया जाएगा। शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर होली का दहन होगा। होलिका दहन में गेहूं व चने को सेक कर खाने की परंपरा को भी निभाया जाएगा।
- Advertisement -
















































