हिण्डौनसिटी में गंदगी का आलम, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

0
186
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजकीय जिला चिकित्सालय की प्रयोगशाला के सामने लगा कचरे का ढेर

करौली, हिंडौनसिटी  (नवीन शर्मा)। नगर परिषद की अनदेखी के कारण इन दिनों कस्बे में गंदगी का आलम पसरा हुआ है। नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी लगाए गए है, लेकिन कर्मचारी कचरे के ढेर वहीं छोड़ रहे हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है और आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारी कचरे के ढेर वहीं छोड़ रहे हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है और आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन उचित मॉनिटरिंग न होने से कर्मचारी सफाई के नाम पर भी लीपापोती कर रहे हैं। कचरे के ढेरों को मौके पर छोड़ देते हैं। नगर परिषद की ओर से कचरे को उठाने की सही व्यवस्था नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार डैम्प रोड, मोहन नगर, कृष्णा कॉलोनी , कर्मचारी कॉलोनी, झारेडा रोड, रूप कॉलोनी, राजकीय जिला चिकित्सालय की प्रयोगशाला के सामने, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में इन कचरे के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। जिससे ढेरों में से हमेशा दुर्गंध उठती रहती है। जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here