लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा। शास्त्रीनगर मुक्तिधाम से यमुना विहार तक लगभग एक किलोमीटर लंबी झर्झर सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय में उत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर कुमुद विहार क्षेत्रवासियों ने कॉन्ट्रेक्टर दिलीप सिंह चौहान का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर चौहान को शाल ओढ़ाकर और पौधा लगा गमला देकर सम्मानित किया गया। कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की सराहना की और उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
कुमुद विहार निवासी राधेश्याम तोतला, प्रकाश छाबड़ा, बाबूलाल जाजू, प्रभात जैन, अजय लोहिया, सुरेन्द्र डांगी, जगदीश कोगटा, महेश मोदानी, राजकुमार गदिया, निरंजन पाटनी, दीपक करवा, चेतनप्रकाश मुणोत सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।
सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता ने न केवल क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान किया है, बल्कि स्थानीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।



















































