गोविंद धाम में पारंपरिक फागोत्सव का आयोजन

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 गजेंद्र मोक्ष लीला दर्शन की रचना झांकी सजी 

कलाकारों ने पारंपरिक फागोत्सव मे फाग के रंग बिखेरे

जयपुर आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में चल रहे होलिकोत्सव में बुधवार को राधा—कृष्ण जी के भजनों पर फूलों की होली का सुंदर दृश्य साकार हुआ। आयोजक गौरव धामानी ने बताया कि महंत अंजन कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में हो रहे रंगारंग होलिकोत्सव में शेखावाटी कलाकार सोहन तंवर के निर्देशन में ढप और चंग की थाप पर कलाकारों ने सुंदर नृत्य किया।

राधा—कृष्ण स्वरूप के साथ नृत्य करते हुए रंग बिरंगे फूलों की होली खेली। मोहन बालोदिया ने आयो फागण आयो होली, आलोक भट्ट ने फगवा ब्रिज देखने को चलो री, केके कौशिक ने होली खेले राधा गोविंद प्यारी मंजू शर्मा ने चलो देखन ने राधाजी और बनारसी ने सांवरी सूरतिया हाथ में मुरलिया सुनाकर फाग का रंग जमाया। आराध्यदेव गोविंद देवजी के दरबार में सैकड़ों कलाकारों ने पुष्प होली खेली। वहीं जयकुमार ने शुद्ध कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। रेखा सैनी ने आयो गोकुल को गिरधारी भर भर मारे पिचकारी, गौरवी ने ऐरी आज होली मैं खेलूंगी, श्वेता गर्ग ने गोविंद की वंदना करें सुनाकर भगवान के अपनी हाजिरी लगाई । गोविंद धाम में आज ठाकुर जी के  गजेंद्र मोक्ष लीला दर्शन की विशेष रचना झांकी सजी ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here