‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026’ के लिए दिल्ली में रोडशो 23 को

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया)। राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)–2026’ के तहत 23 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में रोडशो आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम द अशोक होटल के कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगा, जहां कृषि और एग्रीटेक क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भाग लेंगे।

निवेश और नवाचार पर होगा फोकस

रोडशो का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की प्रगतिशील कृषि नीतियों, निवेश की संभावनाओं और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करना है।

उद्योग–स्टार्टअप साझेदारी को बढ़ावा

इस आयोजन में नीति निर्माता, उद्योगपति, कृषि स्टार्टअप्स, एफपीओ और प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान—

  • एग्रीटेक नवाचार पर चर्चा
  • उद्योग प्रतिनिधियों के अनुभव साझा
  • राज्य की कृषि रणनीति और विजन पर प्रस्तुति

सहयोग के नए अवसर

रोडशो में प्रमुख कंपनियों, स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों के साथ संभावित साझेदारी और निवेश के अवसरों पर मंथन किया जाएगा।

यह आयोजन ‘GRAM–2026’ की तैयारियों को गति देने के साथ राजस्थान के कृषि क्षेत्र में नवाचार, निवेश और साझेदारी को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here