दिव्यांग/असहाय मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया

0
7
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जोधपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने की मिसाल पेश करते हुए भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन ने मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ एक बुजुर्ग मतदाता की मदद की।

गौरव जैन ने बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस पहल से यह संदेश गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है और किसी भी मतदाता को शारीरिक असुविधा के कारण मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए।

गौरव जैन की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here