कठूमर-खेड़ली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक घायल 

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

एक युवक के पैर में फ्रैक्चर, दूसरे के सिर में लगी चोट; हादसे के समय किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

कठूमर, अलवर | रिपोर्टर: संजीव बंसल  

कठूमर, अलवर। कठूमर-खेड़ली मार्ग पर बुधवार सुबह रघु मैरिज होम के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कठूमर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राकेश (32) और योगेश (17) को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

चिकित्सा प्रभारी जवाहर सैनी के अनुसार, हादसे में राकेश के दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि योगेश के सिर में चोट आई है। अन्य घायलों का भी उपचार किया गया।

बाइक मोड़ते समय पीछे से आई दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर

जानकारी के अनुसार, राकेश और राहुल (14) मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में रेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रघु मैरिज होम के पास बाइक मोड़ते समय पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक पर योगेश और रोहित (17) सवार थे। वे कठूमर से पुताई का सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चारों युवक घायल हो गए।

हेलमेट नहीं पहनने की भी सामने आई बात

ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय चारों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सड़क पर दो बाइकों की टक्कर के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आने के कारण रेफर करना पड़ा।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here