लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शहर के पुराने बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और नागरिकों तथा दिव्यांगजनों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक ने बताया कि राजस्थान सरकार दिव्यांग जनों के आवागमन हेतु मोटराइज्ड स्कूटी प्रदान करेगी, जिससे वे अपने दैनिक कार्य, व्यवसाय, रोजगार, अध्यापन और खेतखलिहान के काम आसानी से कर सकेंगे। इसके अलावा सरकार द्वारा दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण, पेंशन, पालनहार, विवाह राशि, स्वरोजगार ऋण और रोजगार हेतु सरस डेयरी बूथ जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जो दिव्यांगों की आर्थिक संबल और जीवन यापन में सहायक हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर वासी उपस्थित रहे। दिव्यांगजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। स्वागत में समिति के सचिव शंभू दयाल बेरवा, उपसचिव अशोक कुमार सैनी, अध्यक्ष सुरेश कुमार महावर, कोषाध्यक्ष राजकुमार महावर, एवं कार्यकर्ता जाकिर हुसैन, बिहारी लाल मीणा, पवन पारीक, रामकेश मीणा, राजेंद्र कुशवाहा, गणेश, दीपक सहित कई लोग शामिल थे।
















































