CID क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर और दुकानदार गिरफ्तार

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

29 किलो से अधिक नशीली दवाएं जब्त, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

कोटपूतली  । CID क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटपूतली से एक डॉक्टर और एक दुकानदार को गिरफ्तार कर करीब 29.389 किलो नशीली दवाइयाँ जब्त की हैं। टीम ने छापेमारी के दौरान 49,816 नशीले कैप्सूल और 14 बोतल सिरप बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में मनोज कुमार नामक युवक अवैध रूप से नशीले कैप्सूल बेच रहा था। छापेमारी में उसकी दुकान और गोदाम से 48,576 कैप्सूल जब्त किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये कैप्सूल डॉ. अविनाश शर्मा की खेप थी, जिनका क्लिनिक हाईवे पर स्थित है। पुलिस ने डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारकर 1,240 कैप्सूल और 14 सिरप की बोतलें बरामद कीं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज कुमार जाट (35 वर्ष) और डॉ. अविनाश शर्मा (39 वर्ष) शामिल हैं। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जब्त दवाइयों को सील कर पुलिस मालखाने में जमा कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह युवाओं को सस्ता नशा उपलब्ध कराकर उन्हें नशे की लत में धकेल रहा था। आगे की जांच में इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि नशे के इस गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here