लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चौमहला (झालावाड़)। देशभर के साथ चौमहला में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चौमहला एवं पुलिस चौकी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौमहला में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वाघेला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वाघेला ने बताया कि कोटा संभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीएचसी चौमहला प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि के लिए डग ब्लॉक की ओर से सफाईकर्मी अनील राजोरिया, सुनील राजोरिया और शैलेन्द्र राजोरिया को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वहीं पुलिस चौकी चौमहला में रविन्द्र चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सीएचसी चौमहला के रवि अग्रवाल, राजेश दिनकर, प्रहलाद प्रजापति, जगदीश मेहर, सचिन झाला, आशीष मालवीय, अरविन्द कौशिक, अमित शर्मा, सुरेश, राजेश, आबीद अली, दशरथ सिंह, विशाल सोनी, अजय नाथ, गोपाल सिंह, उर्मिला पंथी, कजोड़लाल, दिनेश मकवाना, सुनील राजोरिया, अनील राजोरिया, शैलेन्द्र राजोरिया एवं कान्ता बाई सहित कई कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।















































