ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर बड़ा हादसा, दुकान में रखा सिलेंडर फटा

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीषण आग में दुकान जलकर राख, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

कामां | संवाददाता हरिओम मीणा

डीग जिले के ग्राम नौनेरा के पास ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे स्थित एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे दुकान में भीषण आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर विस्फोट के बाद आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान जलकर राख हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

घटना के बाद ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत कार्य तेज करने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here