लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति के तत्वावधान में निर्मित “बैरवा छात्रावास” श्री किसनपुरा, जगतपुरा नियर जीवनरेखा हॉस्पिटल जयपुर की तृतीय मंजिल का लोकार्पण 18 अप्रैल को सुबह11 बजे से डॉ प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा ‘ । समिति उपाध्यक्ष बाबूलाल महुआ ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज डांगी सांसद राज्यसभा,रामकुमार वर्मा पूर्व सांसद राज्यसभा एवं लक्ष्मी नारायण बैरवा पूर्व संसदीय सचिव होंगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एस के बैरवा करेंगे ।
समिति के उपाध्यक्ष बाबूलाल महुआ ने बताया कि इस बैरवा छात्रावास भवन में भूतल के अतिरिक्त तृतीय मंजिल बनकर तैयार हो गयी है । इसमें अब लगभग100 छात्रों के लिए आवासीय अध्ययन की व्यवस्था तैयार हो गई है । लगभग 60 लड़के अभी भी आवास कर अध्ययन कर रहे हैं । फर्नीचरयुक्त लाइब्रेरी का संचालन भी किया जा रहा है ।
यह छात्रावास भवन (भूतल एवं तीन मंजिल) समाज के भामाशाहों से प्राप्त सहयोग राशि, एवं नीरज डांगी सांसद राज्यसभा कोष से 10 लाख तथा पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान सांसद कोष से 15 लाख रुपए राशि सहयोग से इस संपूर्ण भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका है । इन सभी मंजिलों के निर्माण पर शुरू से अब तक लगभग 2 करोड़ से अधिक राशि खर्च हो चुकी है । सभी समाज बंधुओ से अनुरोध है कि कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाएं ।




















































