आकृति हाइट्स सोसायटी में सुरक्षा खामियां उजागर, रहवासियों ने कार्रवाई की मांग

0
49
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

जोधपुर। शहर की आकृति हाइट्स सोसायटी में रहवासियों ने बिल्डिंग की बदहाल व्यवस्थाओं और सुरक्षा खामियों को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

रहवासियों का आरोप है कि फायर सेफ्टी सिस्टम जर्जर हो चुका है, लिफ्ट का नियमित मेंटेनेंस नहीं हो रहा और परिसर में गंदगी फैली हुई है। निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नहीं हैं तथा कई बार ACP शीट गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

इसके अलावा बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट फ्लैट बेचने और पानी कनेक्शन पर लाखों रुपये बकाया होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

रहवासियों ने प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here