लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)
कहार केवट समाज बड़ा खेड़ा द्वारा आयोजित होने वाले मासिक सत्संग की वार्षिक पूर्णाहुति, महायज्ञ एवं निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा एवं टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर को निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।
कार्यक्रम 16 एवं 17 मई 2026 को बड़ा खेड़ा में आयोजित होगा। मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि 16 मई को रात्रि सत्संग आयोजित किया जाएगा, जबकि 17 मई को मासिक सत्संग की वार्षिक पूर्णाहुति, महायज्ञ एवं कन्याओं के लिए निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत समाज में एकता, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार कोटा करेंगे।
समारोह में ऊर्जा एवं टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कोटा में आयोजित मुलाकात के दौरान प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार के नेतृत्व में बड़ा खेड़ा के पंच-पटेलों ने दोनों अतिथियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, वरिष्ठ अध्यापक मांगीलाल कहार, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, छात्रावास अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, युवा नेता आशु कहार, दीपांशु कहार, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, मुकेश कश्यप पार्षद, प्रदेश सचिव जितेन्द्र धीवर, मीडिया प्रभारी दानमल कहार सहित आयोजन समिति के सदस्य रामप्रसाद, किशन गोपाल, रामहेत और हुकमचंद उपस्थित रहे।




















































