आईएमसीसी भीलवाड़ा शाखा ने आयोजित पितृ तर्पण हवन कार्यक्रम

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब (आईएमसीसी) भीलवाड़ा शाखा द्वारा पितरों के मोक्ष और तर्पण के लिए बलशाली बालाजी मंदिर, त्रिकोण पार्क, आरके कॉलोनी में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य महासचिव अनीता डॉक्टर अशोक सोडाणी और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सुरेश सोनी ने किया। सभी पदाधिकारी अपने पितरों को याद करते हुए उनके तर्पण और आत्मिक शांति के लिए हवन में आहुतियां दी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना सुनील जागेटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष  कान्ता बीएल मेलाणा, जिला सचिव डॉ. राखी प्रमोद राठी, जिला शिक्षा सचिव इन्दिरा डॉ. भागचंद सोमानी, जिला धर्म प्रचार प्रसार सुमन बाहेती, जिला समाज सेवा सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा और कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र मून्दड़ा उपस्थित रहे।

इसके अलावा, मंदिर में भगवान की पूजा और आरती के लिए घी भेंट की गई और पंडित जी का सम्मान भी किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here