हनुमान बेनीवाल कल भरतपुर में

0
173
- Advertisement -

भरतपुर ।नागौर से सांसद और आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल प्रदेश में राजस्थान सरकार द्वारा बंद किए गए शासन चुनाव को फिर से शुरू करवाने की मुद्दे को लेकर भरतपुर में छात्रों को संबोधित करेंगे। बेनीवाल 11 सितंबर को 1:30 बजे यातायात चौराहे पर भरतपुर जिले के छात्र नेताओं और छात्रों से संवाद करेंगे और जयपुर में होने वाली रैली को लेकर आमंत्रित करेंगे। आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल छात्रों की इस मांग को लेकर 14 सितंबर को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए वह लगातार पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और छात्रों को ज्यादा से ज्यादा इस रैली में आने का आमंत्रण दे रहे हैं । बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार को तुरंत प्रभाव से प्रदेश में छात्र संघ चुनाव से बेन हटा देना चाहिए वरना चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। भरतपुर में आरएलपी के जिला अध्यक्ष मनु देव सिनसिनी हनुमान बेनीवाल की सभा को सफल बनाने के लिए सभी छात्र नेताओं से अपील कर रहे हैं और पीले चावल बताकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेनीवाल की सभा में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

- Advertisement -
Previous articleनागौर में बस और ट्रक भिड़ंत में चार क मौत 24 घायल
Next articleपूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here