पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल

0
214
- Advertisement -

नई दिल्ली। नागौर से कांग्रेस की संसद रही ज्योति मिर्धा ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सवाई सिंह चौधरी ने भी भाजपा की सदस्यता ली। आपको बता दें कि ज्योति मिर्धा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम की पोती है और पिछला चुनाव की उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नागौर से लड़ा था। लेकिन वह हनुमान बेनीवाल से चुनाव हार गई थी ।इस बार चुनाव से पूर्व ज्योति ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई ।ज्योति को भाजपा में शामिल होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। आपको बता दें कि सवाई सिंह चौधरी के पिताजी भी 1980 से कांग्रेस के टिकट पर नागौर से विधायक रह चुके हैं।

ऐसे में दोनों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा नागौर जिले में मजबूत होगी। ज्योति मिर्धा के दादा नाथूराम मिर्धा का बड़ा नाम रहा है और वह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। एसे में भाजपा को जाट बैल्ट में इन दोनों ही नाम का फायदा मिलने वाला है। ज्योति मिर्धा के भाजपा में शामिल होने से हनुमान बेनीवाल की परेशानियां बढ़ सकती है ऐसे में अब हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस पार्टी दोनों को ही नए सिरे से रणनीति बनानी होगी फिलहाल तो नागौर बेल्ट में ज्योति मिर्धी का भाजपा में शामिल होना तुरूप का इक्का साबित होगा ।

- Advertisement -
Previous articleहनुमान बेनीवाल कल भरतपुर में
Next articleबिहार महासभा की मातृशक्ति ने मनाया हरतालिका तीज का त्यौहार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here