लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें

0
75
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में लंबित प्रकरणों एवं पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं ।उपखंड अधिकारी ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में तहसीलदार अलीगढ़ एवं उनियारा ,विकास अधिकारी एवं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को अपने कार्यालय में लंबित आवेदनों ,जाति प्रमाणपत्र, मूलनिवास प्रमाणपत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,जन आधार, सम्पर्क पोर्टल ,तथा जन सुनवाई के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कोई आवेदन 5 दिन से अधिक लम्बित नही रहे इसकी सुनिश्चितता होनी चाहिए ।उपखंड अधिकारी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पालिका क्षेत्र में पर्याप्त साफ सफाई करवाये जाने ,ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी को उपखंड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का समय समय पर निरीक्षण करने को कहा साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में स्थित खाद बीज वितरकों की दुकानों के लिए निर्देशित किया जिससे खाद बीज एवं डी ए पी की काला बाजारी पर रोक लगाई जा सके ।बैठक में सभी सरकारी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here