बेटे और बहू ने मां का गला रेतकर की हत्या

0
102
- Advertisement -

मारवाड़ जंक्शन । मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां काराड़ी गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या उसके बेटे और बहू ने ही कर दी। पुलिस ने बताया कि काराड़ी गांव में एक वृद्ध महिला की दोनों पैर काटकर और गला रेत कर हत्या कर दी गई ।पैर काटकर दोनों चांदी के कड़े चुरा ले गए । वहीं गला रेत कर गले के आभूषण भी चोरी चले गए। घटना के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया, अल्टीमेटम दिया और जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पूछताछ में मृतका का बेटा और बहू के बयान ही संदिग्ध लगे। जब पुलिस ने सख्ती से दोनों पति पत्नी से पूछताछ की तो बहू और बेटे ने मां की संपत्ति हड़पने के लिए पैरों के कड़े, गले का जंतर और कानों की बालियां चोरी करने के लिए हत्या करना स्वीकार किया। इसके साथ ही वह मां के व्यवहार से भी परेशान बताए जा रहे हैं । एडिशनल एसपी बुग लाल और डिप्टी हेमंत जाखड़ ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे में मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी सहित 17 पुलिसकर्मियों की टीम की भूमिका सराहनीय रही। जिन्होंने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया ,जिसे लोग सब लूट के लिए हत्या मानकर चल रहे थे । लेकिन जांच करने पर लुटेरे और हत्यारे कोई दूसरे नहीं उनका अपना ही बेटा और बहू निकले । यह वाकई में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है ।लूट का माल भी बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here