
झालावाड़ ,सुनेल। ( लक्ष्मण नागर रिपोर्टर)
राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक गांव मोड़ी में एक किसान जहरीले कीड़े का शिकार हो गया। सुनेल थाना इलाके के गांव मोड़ी में हुए इस हादसे के किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को कई दिनों बाद मालुम पड़ा तो किसान का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला । सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर ही क्षत-विक्षत शव का चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आपको बता दे की बरसात में जहरीले कीड़े अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं और वह कई बार किसानों को अपना शिकार बना लेते हैं। किसान खेत में काम करते हैं और जहरीली कीड़े सर्प, गोहरा, बिच्छू पाटागोह जैसे जीव किसानो को डस लेतै है। मृतक दुर्ग सिंह जाति राजपूत सुनेल थाना क्षेत्र के मोडी गांव का रहने वाला था, जो खेत पर रहा कर काम करता था और वहीं रहता था। मृतक के बेटे लक्ष्मण सिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



















































