फर्जी पट्टे गिरोह का पर्दाफाश सरगना नाम महेंद्र जैन सहित 6 गिरफ्तार

0
97
- Advertisement -

जयपुर । सावधान आप सोसाइटी का प्लाट ,या मकान खरीदने जा रहे हैं, जेडीए, नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड का तो भी आपके साथ ठगी या धोखाधड़ी हो सकती है । जयपुर में जयसिंहपुराखोर थाना पुलिस ने ऐसे ही 1 गिरोह का और पर्दाफाश किया है। जिसमें बदमाश भोली भाली जनता को फर्जी पट्टे देकर पैसे ठगते हैं। जयसिंहपुराखोर पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिनेश, महेंद्र जैन, रवि सेन ,अब्दुल गनी, नसीमुद्दीन और नसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपियों से 1000 से ज्यादा फर्जी पट्टे, साइट प्लान, ₹50000 बरामद किए है I 35 निर्माण सहकारी समितियों के पट्टे मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि बदमाश पंचायत और सोसाइटी के फर्जी पट्टे बनाने में मास्टरमइंड है । यह लोग सोसाइटी के पट्टे रसीद और साइट प्लान बनाकर लोगों से ठगी करते थे। यह बदमाश लोगों को ₹5000 से लेकर 25 हजार रुपे में में किसी भी खाली प्लाट का पट्टा बनाकर गरीब लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। आरोपी रबड़ की मोहर दोसा में बनवा कर लाते और जयपुर में फर्जी पट्टे बनाकर अब तक करोड़ों रुपए कमा चुके हैं। गिरोह का सरगना महेंद्र जैन और दिनेश उर्फ कालू है । यह बदमाश प्रिंटिंग प्रेस के मार्फत फर्जी पट्टा बनाकर लाखों-करोड़ों की ठगी कर चुका है। खास बात है की पुलिस के डिकॉय ऑपरेशन के जरिए इस फर्जी पट्टा गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इतना नहीं गिरोह फर्जी फर्जी पट्टा से जमीनों पर कब्जा और बैंक में लोन लेकर भी धोखाधड़ी करते है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और आरोपियों से और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here