चाकसू नगर पालिका बैठक हंगामें की भेंट चढ़ी, पार्षदों ने लगाया ईओ पर अपमान का आरोप

0
221
- Advertisement -

पार्षदों ने किया नगरपालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार,

-अध्यक्ष कमलेश बैरवा ने EO पर पार्षदों का अपमान करने का लगाया आरोप

-पालिका ईओ डॉ. बनवारी लाल मीणा ने दी सफाई

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चाकसू ,जयपुर। (सत्यनारायण चांदा) चाकसू नगर पालिका कार्यालय सभागार में बुधवार को बोर्ड मीटिंग शुरू होने होते ही उस समय हंगामा हो गया। जब ईओ द्वारा पार्षद विक्रम साँवरिया को पालिका अध्यक्ष का पीए कहने पर पार्षद भड़क गए।

EO द्वारा पार्षदों से माफी नहीं मांगने पर पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार

नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा ने ईओ पर पार्षदो का अपमान करने का आरोप लगाया और इस पर ईओ द्वारा पार्षदो से माफ़ी मांगने पर अड़ गए। ईओ द्वारा माफ़ी नहीं मांगने पर सभी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। पार्षदो ने ईओ बनवारी मीणा से मिलने के लिए पर्ची लेकर चेंबर में आने सहित समस्याओं का समाधान नहीं होने के भी आरोप लगाए हैं। पार्षद आशीष गुप्ता ने पूर्व में हुई बोर्ड मीटिंग में लिए गए निर्यणो की क्रियान्विती पर जोर दिया तो बोर्ड मीटिंग का वातावरण पूरी तरह गर्म हो गया। इस दौरान बैठक के बहिष्कार में सभी भाजपा व कांग्रेस के पार्षद एकजुट दिखे।

बहिष्कार में सभी पार्षद भाजपा-कांग्रेसी दिखे एकजुट

बतादे कि बोर्ड मीटिंग के एजेंडे में पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता नहीं लिखने से कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा कर दिया। मुद्दा उठाने वाले पार्षद विक्रम सांवरिया को ईओ द्वारा अध्यक्ष का पीए कहे जाने पर पार्षद भड़क गए। वहीं, पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा भी पार्षदों के साथ ही उनकी लॉबी में ही आकर बैठ गए। जिससे सभागार में पालिका बोर्ड मीटिंग का वातावरण गरमा गया और करीब आठ माह बाद आज की 18 एजेंडो पर होने वाली बोर्ड मीटिंग बहिष्कार की भेंट चढ़ गई। मीटिंग का बहिष्कार कर सभी पार्षद वापस अपने घर को लौट गए। पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा और पालिका ईओ डॉ. बनवारी लाल मीणा ने मीडिया के सामने बोर्ड मीटिंग को लेकर अपने- अपने पक्ष रखे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here