गुरुग्राम-साइबर सिटी में फायरिंग कर युवक की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

0
92
- Advertisement -


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए कानून से बेखौफ बदमाश
पुरानी रंजिश के चलते अनुज की हत्या को दिया गया था अंजाम


गुरुग्राम । साइबर सिटी के गांव उल्लावास में देर रात एक युवक की गोलियों से भून कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कानून से बेख़ौफ़ बदमाशों की यह हिमाकत सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी भब कैद बदमाश युवक पर एक के बाद एक कर 12 से अधिक गोलियां बरसाते हुए और युवक के पीछे भागते नजर आ रहे है। बदमाशो को पुलीस का कोई ख़ौफ़ नही है । मृतक की पहचान गुरुग्राम के गांव कादरपुर निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल हमलावरों का कुछ पता नहीं चल सका है। चश्मदीदों का कहना है की हमलावर युवकों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो और ब्लिंकिट की टी शर्ट पहनी हुई थी।

रात 9:00 बजे अनुज पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार रात करीब 9:00 बजे अनुज गुरुग्राम के गांव उल्लवास की मार्केट में था। उसी दौरान वहां दो युवक आए और उन्होंने अनुज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी ।भारी मार्केट में गोलियां चलने के कारण लोगो में खलबली मच गई। हमलावरों के जाने के बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों की सहायता से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक काफी देर तक मौका ए वारदात पर पड़ा तड़पता रहा। उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
पुलिस अब इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है।फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here