आंगनबाड़ी वर्कर्स ने 7 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0
183
- Advertisement -

प्रतापगढ़ । (प्रियंका माहेश्वरी संवाददाता ) मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर पेंशन शुरू करने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा


भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय पहुंचकर आज प्रदर्शन किया, महासंघ की जिला अध्यक्ष भगवती देवी शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी कम मानदेय दिया जा रहा है इसे बढ़ाकर 18 हज़ार रुपए प्रति माह किया जाए, सेवानिवृत्ति पर पेंशन शुरू की जाए और ग्रेच्युटी की राशि प्रदान की जाए, एनटीटी टीचर के स्थान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया जाए, वर्तमान में ठेकेदारों द्वारा घटिया पोषाहार सप्लाई किया जा रहा है जिससे बच्चों के बीमार होने का खतरा है उसको भी ठीक किया जाए, केंद्र सरकार की योजनाओं को पहले तकनीकी सहायकों द्वारा मोबाइल में भरा जाता था, जिसे अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भरना होता है, नेटवर्क नहीं आने के कारण इन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है,इसे पूर्व की भांति किया जाए साथ ही मोबाइल रिचार्ज का भी भुगतान बढ़ाया जाए, इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर डॉक्टर अंजली राजोरिया को ज्ञापन सोंपा गया, इस दौरान में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here