अरविंद केजरीवाल 28 तक रिमांड पर

0
146
- Advertisement -

नई दिल्ली। ईडी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां करीब 3 घंटे चली बहस के बाद कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी को रिमांड पर दे दिया है। अब ई 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को फिर से कोर्ट में पेश करेगी ।आपको बता दें कि ईडी की टीम ने बीती रात अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था ।इससे पूर्व ईडी आईटीआई 9 बार सामान देकर अरविंद केजरीवाल को तलब कर चुकी थी लेकिन केजरीवाल ने ईइी के समन को हल्के में लिया ,उपस्थित नहीं हुए । आखिरकार पर्वतन निदेशालय की टीम ने केजरीवाल को रात में गिरफ्तार कर लिया ।।कोर्ट में ईडी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ही नई आबकारी नीति में संशोधन के सरगना थे और इन्होंने ही करोड़ रूपों का लेनदेन किया। जिसमें 45 करोड रुपए का लेनदेन गोवा ,पंजाब के चुनाव के लिए भेजने की जानकारी कोर्ट ने रखी। इसके अलावा आरोप लगाया कि केजरीवाल ने कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम जिन्मे मोबाइल फोन और लैपटॉप है को नष्ट कर दिया ।जाहिर सी बात है कि इससे भ्रष्टाचार को दबाने की कोशिश की गई । लेकिन अरविंद केजरीवाल का कहना था कि वे सच्चे देशभक्त है । उन्होंने किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं किया है। दिल्ली की केंद्र सरकार अपनी एजेंसी का दुरुपयोग करके विरोधियों को दबाने कुचलना का काम कर रही है । लेकिन इससे जनता का विश्वास बड़ेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी चुनाव में हार का सामना करेंगे उन्हें जनता सबक सिखाएगी।

- Advertisement -
Previous articleराजस्थान ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह कल
Next articleगौतम हॉस्पिटल में दंत चिकित्सा शिविर
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here