राजस्थान ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह कल

0
200
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महानगर जयपुर द्वारा होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव समारोह 23 मार्च को मनाया जाएगा। महासभा के जयपुर महानगर महामंत्री शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा ब्रज किरण कन्या छात्रावास सेक्टर 3 मालवीय नगर जयपुर में एक बजे से 2:00 बजे तक महानगर नगर कार्यकारिणी की मिटिंग रहेगी। तत्पश्चात महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष समृद्धि शर्मा के तत्वावधान 2 बजे से 5 बजे तक होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव समारोह रहेगा ।इसमें ब्रहमपिठाधि स्वामी रामरतनदेवाचार्य महाराज राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पं. एस डी शर्मा , प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष आर एस जैमिनि, ब्रज किशोर शर्मा पूर्व मंत्री, रामचरण बोहरा सांसद जयपुर शहर, घनश्याम तिवाड़ी राजसभा सासंद, महेश जोशी पूर्व मंत्री, महाराज बालमुकुंदाचार्य विधायक हवामहल, गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाइन्स, प्रशांत शर्मा विधायक आमेर, सुमन शर्मा पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, अर्चना शर्मा पूर्व अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड, सुरेन्द्र पारीक पूर्व विधायक, महेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड पं. सुरेशजी शास्त्री, पं. पुरुषोत्तम गोड़, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज्योति शर्मा, महानगर युवा अध्यक्ष करण शर्मा, । आदि सहित ब्राह्मण अधिकारी जनप्रतिनिधि सहित अन्य जिला अध्यक्ष पदाधिकारी एवं ब्राह्मण महिला पुरुष होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव में उपस्थित रहेगे।

- Advertisement -
Previous articleअरविंद केजरीवाल गिरफ्तार
Next articleअरविंद केजरीवाल 28 तक रिमांड पर
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here