Home crime सेक्सटॉर्शन और आत्महत्या के लिए उकसाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

सेक्सटॉर्शन और आत्महत्या के लिए उकसाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

जोधपुर । सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो, वीडियो वायरल करने और वीडियो कॉलिंग के जरिए जयपुर निवासी ऑटो ड्राइवर को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने की मामले में जोधपुर जीआरपी पुलिस ने भरतपुर के राहुल उर्फ हुगली मेव पुत्र स्वरूप खान, रहमान खान उर्फ रहमु पुत्र हरी सिंह एवं न्यू सदर हरियाणा निवासी हैदर अली पुत्र कमालुद्दीन मेव को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर जीआरपी एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को जालसू रेलवे स्टेशन पर जयपुर के गोपालवाड़ी निवासी ऑटो ड्राइवर गोपाल सिंह की लाश मिली थी। मृतक के पास मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर बड़े भाई गांव आंतरोली जिला नागौर निवासी हेम सिंह को जीआरपी थाना मेड़ता रोड पर बुरा कर, डेगाना राजकीय अस्पताल में शव की पहचान कराई तो उसकी पहचान गोपाल सिंह के रूप में हुई। गोपाल सिंह के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर कुछ लोग उसे न्यूड वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ठग रहे थे। बाद में अलग-अलग मोबाइल नंबर से कभी सीबीआई अफसर ,यूट्यूब मैनेजर बनकर लगातार धमकियां दे रहे थे। गोपाल सिंह ने परेशान होकर जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करते हुए फोन नंबरों के आधार पर तीनों शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है । यह शातिर ठग आए दिन इस तरह की करतूत करते हैं और भोले भाले लोगों को अश्लील वीडियो कॉल करके फिर उन्हें फंसा कर उनके साथ ठगी करते हैं। पुलिस ने स्पेशल टीम गठित जी जिसने मोबाइल नंबरों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ी और उन तीनों शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया ।

Previous articleवसुंधरा राजे ने किए शिला माता के दर्शन
Next articleसाले और पत्नी ने ही किया पति का मर्डर
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version