Home crime साले और पत्नी ने ही किया पति का मर्डर

साले और पत्नी ने ही किया पति का मर्डर

0

पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने आया था पति

सोते हुए पति को उतारा मौत के घाट

₹50000 लूटने के लिए हत्या

दौसा। लंबे समय से बच्चों सहित पीहर रह रही पत्नी को लेने आए पति की पत्नी और उसके साले ने ही की निर्मम हत्या। एसपी संजीव जैन ने बताया कि 7 अक्टूबर को मृतक रामसिंह जागा निवासी फैक्ट्री एरिया डीडवाना थाना लालसोट के बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई राम सिंह अपनी पत्नी गोलमा व बच्चों को लेने पापड़दा ससुराल गया था। रात में उसके साले दिलराज जागा और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी । जेब से ₹50000 निकाल लिए । घटना के आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या करना कबूल कर लिया। पत्नी ने बताया कि उसकी लंबे समय से पति से अनबन चल रही थी। घटना के रोज भी वह शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को लेने पहुंचा था। जहां रात के समय उसे डंडों से मारपीट कर मार डाला और पुलिस को गुमराह करने के लिए फांसी लगाने की झूठी कहानी बता कर, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version