सुभाष चन्द्रा मतगणना से पूर्व दिल्ली लौटे, कहा राजस्थान से रहेंगे रिश्ते

0
168
- Advertisement -

जयपुर ।भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार सुभाष चंद्रा मतगणना से पहले ही दिल्ली लौट गए हैं ।जी मीडिया ग्रुप समूह के मालिक और हरियाणा से राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने इस बार राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें उम्मीद थी कि निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा उम्मीदवारों के दम पर वे चुनाव जीत लेंगे । लेकिन आज मतदान के बाद से जिस तरह के रुझान सामने आए और भारतीय जनता पार्टी में ही क्रॉस वोटिंग हो गई ,उसके बाद उनकी जीतने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई थी। ऐसे में उन्होंने 4:00 बजे से पूर्व ही दिल्ली लौटना उचित समझा । सुभाष चंद्रा ने कहा कि उनका राजस्थान से रिश्ता बना रहेगा वे यहां आते जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जीतू या हारू यहां के लोगों से मेरे रिश्ते बने रहेंगे। कुछ लोगों ने मुझे आज फोन कर माफी मांगी ओर कहा वे इस बार साथ नहीं दे सकेंगे।

जोड़ तोड़ में विफल रही बीजेपी और सुभाष चंद्रा

आपको बता दें कि सुभाष चंद्रा को भरोसा था कि वह बीजेपी के साथ-साथ निर्दलीय विधायक का समर्थन जुटा लेंगे। कांग्रेस की फुट का लाभ भी उन्हें मिलेगा। पिछली बार की तरह ही राज्यसभा चुनाव में हरियाणा की तरह ही कोई चमत्कार होगा। लेकिन यहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रणनीति के आगे उनकी एक नहीं चली और सुभाष चंद्रा को अपनी संभावित हार नजर आ रही थी, इसके चलते ही उन्होंने मतगणना से पूर्व हुई दिल्ली जाना उचित समझा।

- Advertisement -
Previous articleगोमूत्र और गोबर से नहाकर 18 मुसलमान बने हिन्दू
Next articleइलाज के पैसे नहीं थे,मां ने बेटे का गला रेतकर की हत्या
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here