सांसद रामकुमार वर्मा ने पौधरोपण कर दिया प्रकृति बचाने का संदेश

0
182
- Advertisement -

समर्पण संस्था ने लगाए 75 पौधे

जयपुर।जयपुर, 21 अगस्त । समर्पण संस्था की ओर से प्रताप नगर सेक्टर 19 में समर्पण पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा मुख्य अतिथि थे। रामकुमार वर्मा ने पौधारोपण किया । उन्होंने कहा कि पेड़ हमें परोपकार का संदेश देते है । इनसे हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि हम समाज व राष्ट्र के लिए अधिकतम योगदान दे । उन्होंने कहा कि ‘ प्रकृति लेती कम और देती ज़्यादा है इसी भावना को हमें जीवन में अपनाना चाहिए ।’पौधारोपण की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई, जिसे अंजली माल्या व सुवज्ञा माल्या ने प्रस्तुत किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ममता शर्मा भी उपस्थित रही । संस्था सदस्यों द्वारा पार्क का नक़्शा तैयार कर नाप के अनुसार कुल 75 बड़े पेड़ लगाये गये । जिसमें बॉटल पॉम , नीम , शीशम, गुड़हल, करंज, अशोका आदि पेड़ थे । संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया । इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार व पूर्व ज़िला न्यायाधीश श्री उदय चन्द बारूपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक व सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleसस्ता सामान दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी
Next articleबासी घेवर ,सड़े गुलाब जामून और तेल का मिल्क केक पकड़ा
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here