- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
पीसांगन (अजमेर)। भूतिया ढाणी क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय किसान टीकमचंद कुमावत की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे किसान अपने भाई के साथ खेत पर गया था, जहां पानी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एएसआई सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल सुखाराम माली ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा आगे की जांच शुरू कर दी है।
