गोवंश तस्करी में पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

0
11
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतमशर्मा)। कुंवारिया थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर उसमें क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे तीन बैलों को मुक्त कराया।

थानाधिकारी रामचन्द्र कुमावत के नेतृत्व में एएसआई बलवीर सिंह सोलंकी को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन का पीछा किया। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन को मोड़कर भागने लगा, लेकिन नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ लिया गया।

इस दौरान कालू बंजारा (निवासी सीमेंट फैक्ट्री, कुंडाल, जिला उदयपुर) को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर तीनों बैलों को सुरक्षित गोशाला पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Previous articleग्रामीण सेवा शिविर में 170 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here