आशापुरा माताजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, ज्योत यात्रा रवाना

0
7
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी (नागौर)। निकटवर्ती ग्राम भैंसड़ा खुर्द कला में रेगर समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री आशापुरा माताजी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ।

महोत्सव के प्रथम दिन पाली जिले के नाडोल स्थित आशापुरा माताजी मंदिर से पावन ज्योत लाने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु रवाना हुए। यात्रा में महिला-पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के बीच पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालु नाडोल के लिए निकले, जिनका मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

समाज के युवा मुकेश खोरवाल ने बताया कि भव्य मंदिर में 27 जून को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 25 जून को कलश यात्रा तथा 26 जून को भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं ने माता आशापुरा से क्षेत्र, प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here