शोभा रानी कुशवाहा ने स्वीकारा जानबूझकर दिया कांग्रेस को वोट

0
107
- Advertisement -

जयपुर। राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने वाली भाजपा के विधायक शोभारानी कुशवाहा ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है। अब पार्टी को जो निर्णय करना है वह अपने स्तर पर कर ले। उन्होंने इस बात को बेबाक स्वीकार किया कि उसने कांग्रेस को वोट बगैर किसी दबाव के दिया है।

बड़े नेताओं को पता है नाराजगी

शोभा रानी कुशवाहा के क्रॉस वोटिंग को लेकर एक बार बीजेपी खेमे में अफरा तफरी मच गई थी और बाद में भी बीजेपी के कई नेता लगातार इस बात को जानना चाहते थे की आखिर ये गलती क्यों हुई। क्या ये जानबूझकर की गई गलती थी या किसी दबाव में की गई थी। इस पर शोभा रानी ने स्पष्ट किया कि पार्टी के बड़े नेता जानते हैं यह गलती क्यों की गई है। बड़े नेताओं को सब पता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here