पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठियां , पूनियां के नेतृत्व में दी गिरफ्तारियां

0
58
- Advertisement -

जयपुर। रीट परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जयपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से सिविल लाइन फाटक पर प्रदर्शन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पर कूच करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेड तोड़कर दूसरा बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को भगा भगा कर मारा। पुलिस लाठी चार्ज कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। लाठीचार्ज में करीब 2 दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

रीट पेपर लीक मामले में राजीव गांधी स्टडी सर्किल से तार जोड़ने का आरोप लगाते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला किया। पूनिया ने रीट से पहले कांस्टेबल, लाइब्रेरियन, जेईएन जैसी परीक्षाओं में भी पेपर लीक होने के आरोप लगाए। इस मामले में 36 लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी सरकार इसे लीक नहीं मान रही है । जिसका खामियाजा प्रदेश के लाखों युवाओं को भुगतना पड़ रहा है । सरकार से पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की ।जिससे इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। पूनिया ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ बड़े लोगों को बचाना चाहती है लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। हम सीबीआई जांच होने और रीट परीक्षा कैंसिल होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here