लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स में कराया भर्ती

0
85
- Advertisement -

नई दिल्ली ।पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव की तबीयत गंभीर बनी हुई है। वे पटना के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर आज उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहाँ डॉक्टरों ने स्पेशलआईसीयू में भर्ती किया है। जहां उनका उपचार जारी है। इससे पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात की और लालू यादव को लेकर जाने के लिए सरकार की ओर से सारे प्रबंध कराए गए। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार की सभी सेवाएं लालू जी के लिए है, पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है और हम सब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here