- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नवीन कुमावत | किशनगढ़ रेनवाल
किशनगढ़ रेनवाल: स्वामी विवेकानंद जयंती (11 जनवरी) पर राष्ट्रीय आध्यात्मिक ज्ञान सेवा केंद्र परिवार के तत्वावधान में रविवार को पौषबड़ा एवं सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुंडियागढ़ स्थित संत दादू दयाल आश्रम, श्री सुखसागर सेवा धाम में आयोजित होगा।
सेवा केंद्र के गिरधारी जी महाराज ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम दोपहर सवा 11 बजे से तीन बजे तक केंद्र के संस्थापक श्री सुखदेव जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पंगत प्रसादी पौषबड़ा का आयोजन किया जाएगा।
- Advertisement -

















































