- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सरकारी विद्यालय की छात्राओं से करवाया गया भूमि पूजन
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) हनुमान बेनीवाल द्वारा DMFT योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 10 बड़ली में कक्षा कक्ष एवं बरामदा निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है।
इसी क्रम में रविवार को विद्यालय परिसर में नए कक्षा-कक्ष एवं बरामदा निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छात्राओं ने किया भूमि पूजन
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं से ही भूमि पूजन करवाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रमोद महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
विद्यालय परिवार और SMC सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय के SMC सदस्य चेनाराम कच्छावा तथा प्रधानाध्यापक बाबूलाल रिणवा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए कक्षा कक्ष निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और अध्ययन व्यवस्था मजबूत होगी।
- Advertisement -


















































