लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनियारा देवली विधायक राजेन्द गुज़र के जन्म दिन के अवसर पर रक्तदान शिविर के अतिरिक्त कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले उनियारा की दोनों गो शाला में कार्यकर्ताओं ने गो माता को चारा एवं गुड़ खिलाया । इसके बाद उनियारा शहर में स्थानों पर पौध रोपण किया। कच्ची बस्ती में फल वितरित किए , उसके पश्चात राजकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
जिसमे सहादत अस्पताल टोंक की टीम पूरण कुसवाहा ने रक्तदान करवाया सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने 74 युनट रक्त दान किया ।साथ ही केक काटकर जन्म दिन मनाया ।
कार्यकम में पूर्व जिलाध्यक्ष शकर लाल ठाडा, मंडल अध्यक्ष ममता साहू, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गूजर पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो नारायण शर्मा ,लक्ष्मी नारायण मीना, जगदीश साहू, नरेश गूजर ,धनपाल गूजर ,गीताराम गूजर, पिंटू साहू, मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता बड़ाया, चंदकांता जांगिड, सुमन मेरुठा, पवन पारीक, रिंकेश चेची, लोकेश सुवालका ,रामकिशन गूजर, सत्यनारायण गूजर ,राजेश शर्मा, प्रकाश सैनी ,सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे ।

















































