लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
उपखंड क्षेत्र के ककोड़ अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार सांय उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न गुर्जर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।इस दौरान बिजली, पानी की समस्या से संबंधित 8 परिवाद प्रस्तुत किए गए।जिसमें से उपखंड अधिकारी गुर्जर ने अधिकांश परिवादों को सुनकर मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों देकर उनके शीध्र समाधान के निर्देश दिए। ककोड़ कस्बे के वार्ड नंबर 7 में पेयजल की समस्या पर जन अभियान्त्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता को मामले की जांच करवा कर निस्तारण के लिए कहा गया।
रात्रि चौपाल में ककोड ग्राम पंचायत प्रशासक रामबिलास गुर्जर , ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह,महिला बाल विकास अधिकारी गरिमा शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम मीना , तहसीलदार प्रवीण सैनी, गिरदावर रामसहाय मीणा, पटवारी जीतराम , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रा जैन, ललिता शर्मा, विश्राम सहित समाजसेवी महावीर प्रजापत एवं अन्य विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।














































