उनियारा में अदा की गई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआएं

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा। (दुर्योधन मयंक) उनियारा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सुबह करीब 9 बजे टोंक रोड स्थित ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की गई।

नमाज के दौरान मौलाना मौहाज ने सभी को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज में शामिल हुए।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में सिवइयां और विभिन्न पकवान बनाए गए तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here