- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
नवीन कुमावत | किशनगढ़ रेनवाल
किशनगढ़ रेनवाल। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर में भव्य ‘युवा महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के विचारों और संदेशों को युवाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है।
आयोजन समिति के अनुसार, 11 जनवरी रविवार को दोपहर 3 बजे से कुमावत सेवा सदन में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन पर आधारित उद्बोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि युवाओं में उनके संदेश और विचारों का प्रसार किया जा सके।
