सिखवाल ब्राह्मण समाज भवन को मिली 650 वर्गफुट भूमि की सौगात

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

परिवार ने निःशुल्क किया दान

नागौर । (प्रदीप कुमार डागा)

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश एवं महर्षि सुरंग माता शांता की कृपा से सिखवाल ब्राह्मण समाज (न्याति) भवन, नागौर में आयोजित विशेष बैठक में समाज को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली।

बैठक में समाज भवन के पास स्थित 650.75 वर्गफुट भूमि को उसके मालिकाना हक रखने वाले परिवार द्वारा सिखवाल ब्राह्मण समाज (न्याति) संस्थान नागौर को निःशुल्क भेंट किया गया।

दिवंगत परिजनों की स्मृति में किया भूमि दान

यह भूमि स्वर्गीय हरिकिशन ओझा, स्वर्गीय चुकी देवी, स्वर्गीय रामचंद्र ओझा एवं स्वर्गीय मदन ओझा की पुण्य स्मृति में उनके पौत्र दिलीप ओझा तथा परिवार की छह पुत्रियों द्वारा समाज को समर्पित की गई।

अतिथियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर घनश्याम पंडित, राधेश्याम तिवाड़ी एवं जूसरी निवासी महावीर पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इस कार्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओमप्रकाश पंडित और मच्छराज सिखवाल भी मौजूद रहे।

समाज भवन में आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

समाज अध्यक्ष ने जताया आभार

समारोह को संबोधित करते हुए समाज अध्यक्ष श्याम सुंदर ओझा ने सभी दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने आगामी गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सभी समाजबंधुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह भी किया।

उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने वाले ओम पंडित, मच्छराज सिखवाल एवं दिलीप जोशी हरसौर का भी विशेष आभार जताया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ओम तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष विष्णुदत्त ओझा, कार्यकारिणी सदस्य बजरंग पंडित, ललित तिवाड़ी, सुमित ओझा, राकेश पंडित, दिलीप जोशी, विष्णु ओझा, शुभम सिखवाल एवं शरद सिखवाल सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नारायण सिखवाल ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here