सीएचसी निरीक्षण पर कलेक्टर ने जताया संतोष, दिए आवश्यक निर्देश

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जिला कलेक्टर टोंक कल्पना अग्रवाल ने  उनियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, इंजेक्शन रूम, लेबोरेट्री सहित विभिन्न विभागों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रोगियों एवं उनके परिजनों से उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में पान-गुटके के दाग देखकर नाराजगी जताई और साफ-सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए।

दिए गए प्रमुख निर्देश

  • अस्पताल परिसर में खड़े आड़े-तिरछे वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने के आदेश।

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति के निर्देश।

  • स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत।

निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर, तहसीलदार उनियारा, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रविन्द्र खींची सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here