समरावता प्रकरण की फिर से जांच की मांग

0
160
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। पूर्व आयुक्त   के सी घुमरिया  के नेतृत्व में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की टीम ने पुलिस महानिदेशक  रवि प्रकाश मेहरड़ा  से मुलाकात की और साफा और शाल ओढ़ा कर मेहरड़ा   का स्वागत अभिनंदन किया । के .सी. घुमरिया  ने समरावता प्रकरण में पुलिस द्वारा निष्पक्ष कारवाही करवाने के लिए पुनः ज्ञापन दिया ।

समरावता प्रकरण के दोषियों को मिले सजा

छघुमरिया साहब ने विस्तार से समरावता प्रकरण की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति पुलिस महानिदेशक को दी।   आयोग की रिपोर्ट पर तुरंत संज्ञान लेने का निवेदन किया ।  घुमरिया  ने कहा कि इस मामले में आयोग ने पुलिस और प्रशासन को प्रथम दृष्टया दोषी माना है। दोषी लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज होना चाहिए। समरावता के लोगों द्वारा दाखिल 27 इस्तगासे पर केस दर्ज होना चाहिए। निर्दोष लोगों को क्षतिपूर्ति की राशि मिलनी चाहिए, जिसकी लिस्ट साथ में लगाई गई । मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष लोगों के लगाए गए केस वापस लेने चाहिए। आयोग की अन्य निर्देशो की भी पालना कि जाना चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here